द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल को पद से हटाने के प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ेगी। पार्टी के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शुक्रवार को यह बात कही। द्रमुक ने करीब दो महीने पहले धनपाल को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश किया था।
स्टालिन ने सचिवालय में संवाददाताओं को बताया, ‘हमने आज अध्यक्ष को पत्र सौंपा है कि हम (उन्हें हटाने के) प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ेंगे।’
दरअसल विधानसभा अध्यक्ष धनपाल ने प्रतिद्वंदी नेता और एएमएमके के संस्थापक टीटीवी दिनाकरन का पक्ष लेने के लिये अन्नाद्रमुक के तीन विधायकों को नोटिस भेजा था जिसके खिलाफ द्रमुक ने 30 अप्रैल को अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पेश किया था।
स्टालिन ने विधानसभा सत्र के पहले दिन यहां कहा, ‘उस समय के हालात को ध्यान में रखकर उन्हें (धनपाल को) हटाने की मांग की गई थी। हालांकि, अब हमें लगता है कि यह प्रस्ताव जरूरी नहीं है।’


Download Android App
Download iOS App



