हरिद्वार : डामकोठी हरिद्वार में हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने एक बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने सभी अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और हरिद्वार शहर की स्वच्छता को लेकर कड़ाई से दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर को स्वच्छ व साफ रखा जाए, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। शहर में फैल रही गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
इस दौरान भाजपा के नेता विकास तिवारी, एमएनए अरविंद पांडे, नुपूर वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से केआरएल की हड़ताल के चलते शहर भारी गंदगी की चपेट में आ गया था, जिसके बाद कांग्रेसियों सहित बीजेपी में जनता की नजरों में अच्छा साबित होने की होड़ सी लगी हुई है। इसी क्रम में विगत दिवस शहरी विकास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद केआरएल कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।
वहीं, केआरएल कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल से जमा कूड़े को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। हाथापाई के दौरान महापौर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। गनर ने महापौर को बमुश्किल बचाया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस दीवार बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



