रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन को दिन में सपने नहीं देखना चाहिए। वह आज हेमंत सोरेन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद से जेल में मिलने के बाद बाहर निकल कर कहा था कि वह विपक्ष के साथ झारखंड से भाजपा को खदेड़ देंगे।
श्री शाहदेव ने कहा कि जिस कांग्रेस के साथ गठबंधन करके हेमंत को लग रहा है कि उन्होंने मैदान मार ली, उसी कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में दोनों लोकसभा सीटों पर जमानत ज़ब्त हो गई थी। झारखंड में भी कांग्रेस 2009 में 14 सीटें जीती थी जो 2014 में 7 हो गई।
असल में पिछले साढ़े तीन वर्षों में रघुवर दास के नेतृव में झारखंड में विकास की जो नई गाथा लिखी गई है उससे हेमंत सोरेन परेशान हो गए हैं। कभी झामुमो का गढ़ समझे जाने वाले संथाल परगना में आज भाजपा झामुमो से बड़ी पार्टी है और उसका उस क्षेत्र में भी लगातार जनाधार बढ़ रहा है। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर हेमंत सोरेन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।


Download Android App
Download iOS App



