मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को मोदी सरकार पर पिछले पांच सालों में अर्थव्यवस्था का गलत प्रबंधन करने और इसे ध्वस्त करने का आरोप लगाया। एक साथ कई ट्वीट करते हुए उन्होंने इस बाबत एक लेख भी साझा किया।
येचुरी ने कहा, ”(वित्त) मंत्री ब्लॉगिंग में व्यस्त हैं। मोदी जुमलों में व्यस्त हैं। पिछले पांच सालों में अर्थव्यवस्था का गलत प्रबंधन करने तथा इसे ध्वस्त करने के और भी सबूत हैं। उन्हें अब इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की जरूरत है।”
ऐसे चौकीदार को अब नौकरी से हटाने का समय आ गया : सीताराम येचुरी
उन्होंने कहा कि देश ने पिछले पांच सालों में अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, नौकरियों से ज्यादा लोगों को निकाला जाना, कम रोजगार सृजन और सबसे बुरी सामाजिक सुरक्षा देखी है। उन्होंने कहा, ”और 2014 में उन्होंने 10 करोड़ नए रोजगार पैदा करने का वादा किया था। अब आंकड़े छिपाने का सहारा ले रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



