प्रवर्तन निदेशालय ने मदुरै जिले में धनशोधन निरोधक कानून के तहत मोहम्मद इब्राहिम सैत और अन्य लोगों की 4.70 करोड़ रुपये की 45 अचल संपत्तियाँ जब्त की है। ईडी ने शुक्रवार को बताया कि जब्त की गयी संपत्तियाँ तमिलनाडु के मदुरै जिले में कीलावालायू, थिरुवाथावुर, थुंबाईपट्टी, पुडुसुक्कांपट्टी, सूराकुंडकु गाँवों में स्थित है।
राज्य में अवैध रूप से ग्रेनाइट खनन करने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। ईडी ने कहा है कि मोहम्मद इब्राहिम सैत ने सरकार की अनुमति के बगैर खनन किया। इसके लिए अवैध तरीके से विस्फोटकों का उपयोग कर आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल गया, भारी वाहनों का उपयोग किया गया और खुदाई की गयी।
सरकार द्वारा गैर अनुमोदित पहाड़ क्षेत्र में गहरी खुदाई कर उसने मानव जीवन को खतरा में डाला और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुँचाया। ईडी ने कहा कि आरोपी ने ग्रेनाइट का अवैध खनन कर मुनाफा कमाया जिससे उसने और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर अचल संपत्तियाँ अर्जित की गयी।


Download Android App
Download iOS App



