उत्तराखंड के हरिद्वार में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में सार्वजनिक रूप से नमाज अदा करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला मुख्यालय के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी शिवालिकनगर की पीठ बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम आठ लोगों के सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया की गिरफ्तार किये गए आरोपियों में निजाम (22), नसीम (52), सज्जाद अहमद (50), मुरसलीन (38), अशरफ (45), असगर (37), मुस्तफा (35) और इकराम (47) को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी-उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चेतावनी के बाद जमानत देकर छोड़ दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



