मसूरी : प्रशासन ने देहरादून से मसूरी मार्ग पर मसूरी सीमा ऋषि आश्रम से अवैध अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई शुरू की जो भटटा गांव तक की गई। जिसमें अवैध रूप से बनी दुकानों मकानों को तोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर कोल्हूखेत व भटटा गांव के दुकानदारों ने खुद ही अपने अतिक्रमण तोड़ दिए लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि मसूरी मालरोड पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाय अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इन दिनों मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ चारों ओर मुहिम चलाई जा रही है कहीं अवैध निर्माणों का चिन्हीकरण किया जा रहा है तो कहीं अवैध निर्माणों पर जेसीबी गरज रही है।
प्रशासन के इस कार्य में भटटा व कोल्हूखेते के लोगों ने प्रशासन का सहयोग कर जो मिशाल पेश ही उसकी सभी जगह प्रसंसा की जा रही है। लेकिन वहीं चेतावनी भी दी कि यदि मालरोड पर पक्ष पात किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कोल्हूखेत व भटटा के ग्रामीणों ने प्रशासन का सहयोग किया व अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन के साथ चल रहे हैं। इस संबंध में पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष राकेश रावत सहित ग्रामीणों दयाल सिहं रावत, गौरव रावत, सुरेश थापली, चमन सिंह, बबलू थापली आदि का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जा रहा है लेकिन अगर पक्षपात किया गया तो प्रशासन विरोध के लिए भी तैयार रहे।
उन्होंने कहा कि मालरोड के व्यापारी सीजन के बाद कार्रवाई करने को कह रहे हैं लेकिन यह बात नहीं सुनी जानी चाहिए सीजन हमारा भी है और सभी ने अपनी दुकाने खुद ही तोड़ दी। वहीं ग्रामीणों ने मांग की कि दुकाने टूटने के बाद उनकी मरम्मत करने पर एमडीडीए अडंगा न लगाये कि परमिशन लो। दुकाने टूटने पर मरम्मत कराने में बाधा नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जायेगा। उन्होंने उन लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा दिए।


Download Android App
Download iOS App



