कर्नाटक के नए ऊर्जा, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री के. सुशील कुमार ने शनिवार को कहा कि ‘‘शक्तिशाली’’ और महत्वपूर्ण ऊर्जा विभाग का प्रभार एक बड़ा काम है और इसे निपुणता से संभाला जाएगा। पहली बार राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए कुमार ने उडुपी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को कुशलता से संभालेंगे।
इससे पहले इस विभाग का जिम्मा बी एस येदियुरप्पा, भाजपा नेता शोभा करांदलजे और कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार संभाल चुके हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है और वह वरिष्ठ नेताओं तथा विशेषज्ञों की सलाह लेंगे।
संविधान की आठवीं अनुसूची में तुलू भाषा को शामिल करने की मांग पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार भाषा के प्रचार के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। तुलू भाषा को राज्य द्वारा पहचान दिए जाने पर कुमार ने कहा कि वह बाधाओं को हटाकर इस भाषा को पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



