भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह छोटन के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। इस अवसर पर रंजन सिंह छोटन ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उद्देश्य भारत की जनता द्वारा सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना है। यह दिवस एकजुटता दिखाने का दिन है जो देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
सेना में रहकर जिन्होंने ना केवल सीमाओं की रक्षा की बल्कि आतंकवाद और उग्रवाद से मुकाबला कर शांति स्थापित करने में अपनी जान निछावर कर दी। पूर्व सैनिकों ने देशवासियों से आग्रह किया कि वह सेना कल्याण निधि फंड में अपना योगदान दें, क्योंकि इस राशि से युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिक व उनके परिवार के कल्याण पर खर्च होती है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस दिवस के माध्यम से आम जनता में सेना के त्यागए बलिदान, अदम्य साहस और निस्वार्थ समर्थन भावना से राष्ट्र की सेवा में सेना के योगदान को नमन करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक विनोद कुमार, रंजीत कुमार, भुनेश्वर महतो, सुरेंद्र सिंह, विमल पांडे, बृज बिहारी सिंह, नरेश महतो आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



