मुंबई : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का शनिवार को स्वागत करते हुए इसे ‘‘देश के गौरव को मजबूत करने वाला’’ बताया। फडणवीस ने यहां भाजपा मुख्यालय में कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला देश के गौरव को मजबूत करता है। यह किसी समुदाय की हार या जीत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज सुनाया गया फैसला ऐतिहासिक है क्योंकि यह सर्वसम्मति से लिया गया। यह लोगों की भावनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।’’
फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। इस फैसले को किसी एक चश्मे से देखने की आवश्यकता नहीं है। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की शांति एवं सौहार्द की परम्परा है।
फडणवीस ने कहा, ‘‘आगामी कुछ दिनों में कुछ त्योहार आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों के लोग ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को स्वीकार करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



