हरिद्वार : जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आपदा पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक में सभी विभागों को आपदा से संबंधित होमवर्क करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तहसील व विभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष, बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चैकियों की स्थापना एवं कार्मिकों की तैनाती कर दी जाए।
उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग से सम्बन्धित कार्ययोजना तैयार कर लें और वेबसाइड पर अपलोड कर लें। आपदा संबंधी माॅकड्रिल भी कर ले। बाढ़ की स्थिति में नदी तटवर्ती एवं निचले स्थलों पर निवासरत ग्राम व आबादी का चिन्हांकन करने एवं अस्थायी आश्रय हेतु सुरक्षित स्थलों का चिन्हांकन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु समस्त बड़े व छोटे नालों की साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्र में खाद्य विभाग 2 माह का खाद्यान एडवांस मे रख लें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबन्ध कर लिये जाएं।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



