दक्षिण मुंबई में भायखला के मुस्तफा बाजार में एक लकड़ी के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर लगी, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों और दमकल कर्मियों को तुरन्त मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का काम और बचाव अभियान जारी है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस कर्मी और अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहंगदाले ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी, जहां अलग-अलग प्रकार की लकड़ियों के लट्ठे रखे थे।

गौरतलब है कि पिछले महीने, उपनगर बांद्रा में ‘महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड’ (एमटीएनएल) की एक्सचेंज बिल्डिंग में भी भीषण आग लग गई थी, जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद करीब 100 लोगों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया था।


Download Android App
Download iOS App



