दक्षिण मुंबई के ससून डॉक के निकट कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात लगी इस आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात पौने दो बजे एक मंजिला गोदाम में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर रविवार तड़के चार बजे काबू पाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।’’


Download Android App
Download iOS App



