कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट की एंट्री हो गयी है। आयरलैंड से आंध्र प्रदेश पहुंचा 34 वर्षीय एक विदेशी यात्री ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति में संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि यह व्यक्ति पहले मुंबई पहुंचा था और कोविड-19 जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मिल गई। जहां वह ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया।
एंटीबॉडी की मात्रा बढ़ाती है बूस्टर डोज, Omicron से बचाव की भी बढ़ती है संभावना
लोक स्वास्थ्य निदेशक ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विजयनगरम में दूसरी बार आरटी-पीसीआर जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए हैदराबाद स्थित कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) भेजा गया और इसके जांच परिणाम में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।’’
निदेशक ने कहा कि हालांकि, व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे और 11 दिसंबर को फिर से जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में ओमीक्रोन का और मामले नहीं है।’’ अब तक राज्य में आए और संक्रमित पाए गए 15 विदेशी यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी भेजे गए हैं। इसमें से 10 की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से एक में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।


Download Android App
Download iOS App



