जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन करवाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. सौरभ गहरवार एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) पीएल शाह ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की जानकारी दी।
पहले रेंडमाइजेशन में प्रत्येक विधानसभा के लिए भेजी जाने वाली ईवीएम व वीपीपैट मशीनों की सूची तैयार की गई। बताया कि द्वितीय रेंडामाईजेशन में कौन सी मशीन किस पोलिंग बूथ भेजी जाएगी। इसका निर्धारण किया जाएगा। दोनों प्रक्रियाओं में सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती है।
इस दौरान जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिंट आउट निकाला गया। जिनका अवलोकन सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कनौजिया, मुख्य कृषि अधिकारी नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



