कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विधायक पर हमले के मुख्य आरोपी फरहान पाशा ने हाल ही में श्री सैत पर तीन बार हमले का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। उसने रविवार रात एक कार्यक्रम के दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस इस मामले में एक संगठन की संलिप्तता का संदेह जता रही है। पुलिस ने यहां बताया कि श्री सैत कल रात एक शादी समारोह में गये थे जहां एक युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें तुरंत कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गर्दन से खून बह रहा था।
बीजेपी बताए कि उसे चुनावी बॉन्ड के जरिए कितने हजार करोड़ रुपये का चंदा मिला : कांग्रेस
चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया जिसके बाद वह गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर जब श्री सैत के करीब पहुंचा तो उन्हें लगा कि उनका कोई प्रशंसक उनसे मिलने आया है लेकिन हमलावर ने अचानक उनकी गर्दन पर वार कर दिया और भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वहां उपस्थिति लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस आयुक्त के टी बालकृष्ण सहित कई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। श्री सैत का हाल-चाल पूछने के लिए सांसद प्रताप सिम्हा, पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण और कई अन्य नेताओं ने अस्ताल का दौरा किया। श्री सैत राज्य में लोकप्रिय अल्पसंख्यक नेता हैं। उनके पिता अजीज सैत भी मंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



