मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने डकैती की साजिश रचते पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि गश्त के दौरान सब्जी मंडी चौराहा पर पांच बदमाशों को पकडा गया, जबकि एक बदमाश पुलिस को देख भागने में सफल हो गया। पकड़े गये आरोपी कालीचरण गर्ग, रोहित धाकड़, दुर्गेश, नितिन दुबे और दिनेश दौहरिया शामिल है। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा, कारतूस, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़ गए आरोपियों के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थाना में लूटपाट, वाहन चोरी सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डकैती की साजिश रचते पांच बदमाश गिरफ्तार
Summary :
पकड़ गए आरोपियों के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थाना में लूटपाट, वाहन चोरी सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



