उत्तरी गोवा से सांसद रहे गोपालराव मायेकर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 87 वर्षीय मायेकर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सावंत ने ट्वीट किया, “पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व सांसद और लेखक प्रोफेसर गोपालराव मायेकर के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में उनके अपार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता मायेकर नौवीं लोकसभा के सदस्य थे।


Download Android App
Download iOS App



