मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी वाला पत्र प्राप्त हुआ है।
भायखला थाने में पूर्व मेयर ने दर्ज कराई एफआईआऱ
शिवसेना नेता ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि लोअर परेल स्थित घर पर धमकी भरा पत्र प्राप्त होने के बाद उन्होंने भायखला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पेडनेकर ने कहा कि पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और चेतावनी दी गई है कि ‘‘नयी सरकार’’ बनने के बाद उन्हें, उनके बेटे और पति को जान से मार दिया जाएगा।
पूर्व में मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकी
उन्होंने कहा कि पत्र लिखने वाले ने अपना नाम उरण निवासी ‘विजेंद्र म्हात्रे’ बताया है। पेडनेकर ने कहा कि उन्हें इसी नाम से दिसंबर 2021 में इसी तरह का पत्र मिला था।


Download Android App
Download iOS App



