हैदराबाद : निजामाबाद से पूर्व सांसद एवं अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन करने वालों में शामिल एम नारायण रेड्डी का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। एम नारायण रेड्डी 89 वर्ष के थे। तेलंगाना के मंत्री इन्द्रकरण रेड्डी ने कहा कि नारायण रेड्डी को रविवार को एक नागरिक सम्मान कार्यक्रम में जाना था। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी उनके निधन की खबर आई।
वह निजामाबाद में कई शैक्षणिक संस्थान चला रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक पुत्र है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रेड्डी के निधन पर शोक जताया और राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



