सबरीमाला में चार ट्रांसजेंडरों ने मंगलवार को भगवान अयप्पा के दर्शन किए। इन लोगों को रविवार को मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिली थी। लेकिन एक दिन पहले अनुमति प्राप्त करने के बाद उन्होंने आज (मंगलवार को) दर्शन किए। इन सभी ने साड़ी पहनी हुई थी। सुबह एरुमेली पहुंचने के बाद एर्नाकुलम के चारों भक्तों ने साड़ी पहनी और सुरक्षा के बीच पंबा से सुबह आठ बजे मंदिर की तरफ चढ़ाई शुरू की।
सुबह 9.45 बजे यह लोग मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान किसी भी समूह द्वारा विरोध नहीं किया गया। रविवार को इन चारों ट्रांसजेंडर को रविवार को पुलिस ने पहाड़ी पर चढ़ाई पूरी करने से इसलिए रोक दिया था जब उन्होंने कहा था कि वे साड़ी में दर्शन करना चाहते हैं।
इसके बाद उन्होंने कोट्टायम पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और सोमवार को केरल हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त पुलिस महानिदेशक ए. हेमचंद्रन से भी संपर्क किया जो तीर्थयात्रा की देखरेख करने वाली तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा हैं। इसके बाद एक ट्रांसजेंडर अनन्या ने मीडिया को बताया कि उन्हें अनुमति मिल गई है। ट्रांसजेंडरों को पहले भी मंदिर में जाने की अनुमति मिलती रही है और इस समूह के लोगों ने यहां पूजा-अर्चना भी की है।


Download Android App
Download iOS App




