कोटद्वार : नगर निगम के वार्ड संख्या 29 घमंड पुर गैस वितरण व्यवस्थित तरीके से कराने की मांग को लेकर लोगों ने आज उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गैस एजेंसी की मनमानी की वजह से क्षेत्रीय जनता परेशान है। ठेकेदार होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रहा है। वार्ड के उत्तरी भाग में फरवरी से गैस वितरण नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।
वर्तमान में हरिद्वार मार्ग पर एक जगह से ही गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। लोगों ने गैस गोदाम पदमपुर के ठेकेदार को बदले जाने, गैस वितरण के समय उपभोक्ताओं को एजेंसी की ओर से रसीद देने, गैस वितरण के वक्त गाड़ी में सिलेंडर का वजन तोलने की व्यवस्था करने, वार्ड की कॉलोनी वा मोहल्ले में छोटी गाड़ी से चयनित स्थानों पर गैस वितरण करने ,दुर्गा पुरी व घमंड पूर्व के बीच चयनित तीन स्थानों पर बड़ी गाड़ी से गैस वितरण कराने की व माह में दो बार वार्ड में गैस आपूर्ति कराए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में पार्षद कुलदीप सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, भारत सिंह, प्रीति देवी, सुमन देवी, मुकेश ध्यानी सर्वेश्वर प्रसाद राजेंद्र प्रसाद भट्ट दीपक ध्यानी जगत सिंह आदि शामिल रहे वार्ड वासियों ने पूर्ति निरीक्षक को भी शिकायत से संबंधित ज्ञापन दिया। पूर्ति निरीक्षक करण छेत्री ने बताया कि वार्ड वासियों की ओर से दी गई शिकायत की जांच की जाएगी। बताया कि संबंधित एजेंसी प्रबंधक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



