मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में विवेकानंद कॉलोनी में एक निजी मकान में संचालित अनुसूचित जाति जनजाति के शासकीय छात्रावास में आज दोपहर बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नैनागिर रहने वाली हैं मृतका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्रा राजू पटेरिया जिले के कोलारस अनुविभाग के नैनागिर की रहने वाली है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह बीएससी की छात्रा थी तथा शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में एक निजी भवन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में रहती थी।
दोपहर से बंद था छात्रा का कमरा
दोपहर बाद उसके द्वारा हॉस्टल का कमरा बंद करके फांसी लगा ली गयी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



