हरिद्वार : भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज ने लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव में चरित्रवान, देशभक्त व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट देने का आहवान किया। श्री भारत माता आराधना महायज्ञ के मध्य पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बड़ी ताकत है इस वोट से हम भारत का भाग्य लिखते हैं।
कहीं ऐसा न हो कि लोभ, मोह तथा विचार शिथिलता के कारण हम अपना वोट किसी अयोग्य व्यक्ति दे दें। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे निष्पक्ष, राष्ट्रभक्त तथा सबको साथ लेकर चलने वाले राजनेता हैं जिन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में महान उपलब्धियां हासिल की है। जब हम अपने वोट देने जाये तब ऐसे लोगों के विषय में भी अवश्य विचार करें।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि संतों के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। अगर राहुल गांधी हमारे यहां आशीर्वाद लेने आते हैं तो उनका भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संत सबको समान रूप से देखते हैं। उन्होंने देश के मतदाताओं से राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान करने का आहवान किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार भारत माता जनहित ट्रस्ट में स्वामी चिन्मयानंद के सानिध्यम में देश की रक्षा, सुरक्षा एवं शांति के लिए आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन यज्ञ में प्रतिभाग किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



