वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोम सावंत से महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के दोडामार्ग में जमीन खरीदने के आरोप पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि सावंत पर दोडामार्ग तहसील में विशाल भूखंड खरीदने का आरोप है और यही वजह है कि उन्होंने उसका गोवा में विलय करने की मांग का समर्थन किया था।
मुख्यमंत्री ने बाद में कहा कि दोडामार्ग में संपत्ति की उनकी खरीद पूरी तरह कानून सम्मत है। इस आरोप पर सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ कया गोव के मुख्यमंत्री इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे कर अपने को बेदाग साबित करेंगे।’’
सावंत ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्होंने दोडामार्ग में अपने नाम पर 21000 वर्गमीटर जमीन खरीद है। उन्होंने कहा था, ‘‘ यदि मेरे पास कुछ छिपाने को होता तो मैं अपने नाम पर इसे खरीदता ही नहीं। जो लोग गोवा में (संदिग्ध) जमीन सौदेबाजी में लिप्त हैं, उनका ही ऐसे आरोपों के पीछे हाथ है।


Download Android App
Download iOS App



