पिछले कई दिन से अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार रात गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”माननीय मुख्यमंत्री को उच्च गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है।”
मनोहर पर्रिकर को करीब 48 घंटे डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। जीएमसीएच के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले गोवा सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
सरदेसाई ने पर्रिकर को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे जाने की खबरों को खारिज कर दिया। पर्रिकर पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें पैंक्रियाज संबंधी समस्या है। उनका उपचार अमेरिका में भी हो चुका है और वह कुछ दिन दिल्ली के एम्स में भी भर्ती रहे।


Download Android App
Download iOS App




