गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन भरने से पहले पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे उत्पल ने कहा, मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं लेकिन मुझे उम्मीद है और मुझे विश्वास है कि पणजी के लोग मुझे आशीर्वाद देंगे।
उन्होंने कहा, मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वही काम मुझे यहां के लोगों के लिए करने हैं। पणजी की जनता यहां के भविष्य के लिए वोट करेगी। गौरतलब है कि उत्पल पर्रिकर ने पणजी से टिकट ना मिलने पर बीजेपी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।
प्रमोशन में भगवान पर बयान देकर फंसी श्वेता, नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी से खुद को अलग कर चुके उत्पल पर्रिकर को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने सामने से पार्टी में आने का न्योता दिया था, लेकिन उत्पल ने इसको अस्वीकार करते हुए चुनावी मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर लड़ने का फैसला किया।
उत्पल अपने पिता की परंपरागत पणजी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने उन पणजी के दो विकल्प दिए जिन्हें उन्होंने स्वीकार नहीं किया। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के तहत राज्य की 40 सीटों पर एक साथ 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। नतीजे पांच राज्यों के चुनाव के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



