महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने बीजेपी से पूछा

Summary :

बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रही खींच तान की वजह से महाराष्ट्र में अब तक सरकार नहीं बन पायी है और न ही किसी अन्य पार्टियों के गठबंधन की बात सामने आ रही है।

महाराष्ट्र : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सरकार बनाने के लिए पूछा है। गैरतलब हो की महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी थी इसी कारण राज्यपाल ने सरकार गठन के लिए बीजेपी को ध्यान में रख कर संभावनाएं तलाशने की कोशिश की है। 
गौरतलब हो की 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रही खींच तान की वजह से महाराष्ट्र में अब तक सरकार नहीं बन पायी है और न ही किसी अन्य पार्टियों के गठबंधन की बात सामने आ रही है। 

Desk Team