कर्नाटक के मंगलुरु के कादरी में शुक्रवार को दीवार पर आतंकवादी संगठनों के समर्थन में भित्ति चित्र बने हुए दिखाई दिए। यहां दीवार पर लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान के समर्थन में लिखा गया। हालांकि इन्हें पेंट करके कवर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
दीवार पर बने भित्ति चित्र में लिखा गया, “हमें संगहिस और मनवेदियों से निपटने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान को आमंत्रित करने के लिए मजबूर न करें। लश्कर ज़िंदाबाद”।

मामले में पुलिस ने कहा है, ‘हमने दीवारों पर बनी इस चित्रकारी को कवर कर दिया है। इसके अलावा इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और हम सभी सुबूतों की तलाश भी कर रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



