गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी. आर .पाटिल का ढहा मंच

Summary :

गुजरात के मोरबी जनपद में भाजपा गुजरात अध्यक्ष सी. आर .पाटिल के मंच का एक हिस्सा अचानक गिर गया हैं । इस घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के चोट लगने की कोई खबर सामने नही आई हैं।

गुजरात के मोरबी
जनपद में भाजपा गुजरात अध्यक्ष  सी. आर .पाटिल
के मंच का एक हिस्सा अचानक गिर गया हैं । इस घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के चोट
लगने की कोई खबर सामने नही आई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
हो गया। वीडीयों में देखा जा रहा हैं कि पाटिल मंच से नीचे आ रहे थे कि तभी उसका
कुछ हिस्सा गिर गया
, जिसके कारण वह और अन्य नेता गिर गए। हालांकि आसपास के लोगों
ने उन्हें और अन्य को खड़े होने में मदद की।

प्रजापति समाज के
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे पाटिल

प्रजापति समुदाय द्वारा
एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया था .जिसमें
एक शैक्षिक परिसर के उद्घाटन करने के  लिए
भाजपा गुजरात अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को आमंत्रित किया गया था। जिसका उद्दघाटन करने
के लिए पाटिल मोरबा पहुंचे थे। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में सी. आर. पाटिल के
अलावा सांसद महेंद्र मुंजापारा
, मोहन कुंदरिया और विनोद चावड़ा शामिल थे।

अक्सर ज्यादा
लोगों के चढने के कारण  गिरते हैं मंच

यह कोई  पहली बार नही हैं कि किसी नेता का मंच गिरा हो.
इससे पहले भी मंच गिरने के कारण कई नेता हादसे का शिकार भी चुके हैं। नेताओं की लोकप्रिय
के चलते लोगों में नेताओं के पास मंच पर जाने की  होड़ लगी रहती हैं जिस कारण  भार अधिक हो जाता हैं. और मंच हादसे का शिकार
हो जाता हैं।     

 

 

 

Desk Team