Gujarat Election 2022: केजरीवाल का वादा … लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

Summary :

गुजरात चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

गुजरात चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि हमारी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) बहाल करने पर विचार कर रही है। मैंने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर गौर करने को कहा है। 
कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखे 
केजरीवाल ने कहा, राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। भाजपा सरकार अगर ओपीएस लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद हमारी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी।केजरीवाल समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं। उन्होंने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से आंदोलन जारी रखने को कहा। 

Desk Team