गुजरात में जूनागढ़ जिले के वंथली थाने के गांठिला क्षेत्र में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में दो युवतियों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सात युवक-युवतियां एक फोर्ड इंडेवर कार में सवार होकर दीव से यहां लौट रहे थे।
कच्छ में घुसे पाकिस्तानी कमांडो, गुजरात के सभी बंदरगाहों पर नौसेना ने जारी किया अलर्ट
इसी दौरान गांठिला के निकट तड़के दो बजे यह असंतुलित होकर एक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गयी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और इसमें सवार दो युवतियों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



