हरिद्वार कुम्भ 2021 के दौरान कोरोना जांच के नाम पर हुए घोटाला मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी आशीष नलवा लैब के लिए काम करता था, उसने नलवा लैब को टेस्टिंग के लिए मैन पावर और अन्य सामान उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा आरोपी कोरोना जांच के डाटा फीडिंग का काम भी देखता था।
कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच करने का काम मेला प्रशासन ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को दिया गया था। उस कंपनी ने आगे अन्य दो कंपनी नलवा लैब और दिल्ली के डॉ. लाल चंदानी लैब को दे दिया था। दोनों ही कंपनियों ने एक लाख से ज्यादा कोरोना की जांच की थी।
उसके बाद शिकायत होने पर शासन ने जिलाधिकारी हरिद्वार को जांच करने के आदेश दिए थे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हरिद्वार ने शहर कोतवाली में तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की थी।
एसआईटी ने जांच के बाद आज पहली गिरफ्तारी की है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष हरियाणा का रहने वाला है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



