भारी बारिश के कारण मायानगरी मुंबई की रफ्तार को पूरी तरह से थम गई है। मंगलवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसके कारण सड़को पर रफ्तार सुस्त है। रेलवे पर भी बारिश का प्रभाव नजर आ रहा है।
ट्रैक पर जल भराव के कारण कुर्ला और सायन के बीच मुख्य लाइन पर 10 से 15 मिनट की देरी है। शहर में भारी बारिश के बाद सायन रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरी डूब गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश के कारण पूरे राज्य में पानी भर गया है। जिसके कारण आम आने-जाने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी लोगों के घुटने तक पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण हिंदमाता इलाके की सड़क पर समंदर जैसा मंजर देखना को मिला।

पहले ही मुंबई में बारिश का अलर्ट था। ऐसे में वृहत मुंबई नगरपालिका कारपोरेशन (बीएमसी) ने पहले से ही कर्मचारियों को मुस्तैद कर रखा है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा बेहिसाब बारिश में खुले मैनहोल से है।

बारिश के कारण अंधेरी में एक सड़क हादसा हुआ है। भारी बारिश के चलते विजिबिलिटी काम होने के कारण मंगलवार रात तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि इस हादसे किसी के भिओ मारे जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



