पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश अगले पांच दिनों के दौरान असम और मेघालय में जारी रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में कई स्थानों पर लगभग एक सप्ताह से बहुत भारी वर्षा हो रही है, जबकि तमिलनाडु और केरल में पिछले दो दिनों में विभिन्न जगहों में वर्षा हुई है।
सिक्किम में गरज के साथ बरस सकते हैं बदरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है।
10 और 13 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, 10 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में, 12 अप्रैल को असम और मेघालय में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 10 अप्रैल को असम-मेघालय में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



