हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह दो घंटे 35 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुंगुरु ने बताया अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े पांच बजे जिले में कम तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केन्द्र उत्तर पूर्व चंबा में 10 किलोमीटर की गहराई में था। बाद में दो घंटे 35 मिनट के भीतर जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगे चंबा समेत राज्य के कुछ इलाकों में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। पड़ोसी राज्य में सुबह आठ बजकर चार मिनट पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गयी।
उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर में स्थित था। चंबा जिले की सीमा से लगती जम्मू-कश्मीर के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि चंबा जिले सहित राज्य के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



