तमिलनाडु पुलिस ने साउथ अभिनेत्री वी जे चित्रा की आत्महत्या के मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उनके पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके के एक होटल में मृत पाई गई थीं। महज 28 साल की उम्र में अभिनेत्री वी जे चित्रा ने अपनी जान दे दी। चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में एक रजिस्ट्रार शादी की थी।
उनकी औपचारिक शादी फरवरी 2021 के लिए निर्धारित थी। पुलिस पिछले 6 दिनों से हेमंत के साथ पूछताछ कर रही थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कुछ मतभेद चल रहा था। तमिल सीरियल Pandian Stores में मुल्लई का रोल प्ले करने वालीं चित्रा मंगलवार की शाम को भी शूटिंग कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात को ढाई बजे वह शूटिंग से लौटी थीं और फिर एक घंटे के भीतर ही उन्होंने फंदे से लटक कर जान दे दी। चित्रा के पति हेमंत ने उनकी आत्महत्या के बारे में चेन्नई के नाजेथपेट्टाई पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया है।
चेन्नई के ही एक होटल में चित्रा के साथ ही ठहरे उनके पति हेमंत ने अभिनेत्री की मृत्यु के बाद कहा कि शूटिंग से लौटने के तुरंत बाद ही वह नहाने के लिए चली गई थीं। काफी देर तक जब वह नहीं लौटीं तो फिर मैंने दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल के स्टाफ को बुलाया। डुप्लिकेट चाबी से गेट खोला गया और अंदर देखा तो चित्रा मर चुकी थीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



