‘800 नहीं 500 दूंगा’ ऑटो ड्राइवर से बहस करना पड़ा भारी, बीच रास्ते में गाड़ी रोक पैसेंजर के पेट में मारी ताबड़तोड़ गोलियां

Summary :

Hyderabad Auto Rikshaw News: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऑटो के किराए को लेकर हुआ झगड़ा बढ़ गया और देखते ही देखते इस झगड़े ने भयानक रूप ले लिया। दो अनजान लोगों ने एक 36 साल के सुनार पर गोली चला दी। सुनार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और हैदराबाद के चारमीनार इलाके के गांसी बाज़ार में रहता है। वह पास के एक घर में गार्ड का काम करता है। वह अपनी ड्यूटी पूरी करके एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रहा था। तभी उसके साथ ऑटो किराए को लेकर बहस हुई और =मौके पर…

Hyderabad Auto Rikshaw News: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऑटो के किराए को लेकर हुआ झगड़ा बढ़ गया और देखते ही देखते इस झगड़े ने भयानक रूप ले लिया। दो अनजान लोगों ने एक 36 साल के सुनार पर गोली चला दी। सुनार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और हैदराबाद के चारमीनार इलाके के गांसी बाज़ार में रहता है। वह पास के एक घर में गार्ड का काम करता है। वह अपनी ड्यूटी पूरी करके एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रहा था। तभी उसके साथ ऑटो किराए को लेकर बहस हुई और =मौके पर गोलीबारी शुरू हो गई।

Auto Fare Dispute Shooting: 20 नवंबर की घटना से मची अफरातफरी

Hyderabad Auto Rikshaw News
Hyderabad Auto Rikshaw News

बता दें कि यह पूरी घटना 20 नवंबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनार और उसके रिश्तेदार ने ऑटो रोका और ड्राइवर से पूछा कि क्या वह उन्हें सिटी कॉलेज छोड़ सकता है। इसपर भारे को लेकर बहस हुई। ड्राइवर ने 800 रुपये मांगे, जबकि सुनार ने 500 रुपये दिए। जब ​​ड्राइवर ने मना कर दिया, तो दोनों लोगों ने उसे आगे बढ़ने को कहा, तभी ऑटो रिक्शा में बैठे दो और लोग बाहर निकले और सुनार और उसके रिश्तेदार को गालियां देने लगे।

इतना ही नहीं पीड़ित के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर उनमें से एक ने ऑटो से एक बंदूक निकाला और सुनार के पेट में ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। इस दौरान दूसरे आरोपी ने सुनार का फोन भी छीन लिया और ऑटो लेकर मौके से भाग निकला।

Hyderabad Auto Rikshaw News, Hyderabad Crime News: घटना पर पुलिस ने क्या-कुछ कहा?

Hyderabad police
Hyderabad Police (CREDIT-SM)

घायल सुनार ने किसी तरह पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित सोनार को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके पेट से गोली निकाल दी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। शमशाबाद पुलिस के अनुसार, यह घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और लूटे गए मोबाइल की भी रिकवरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: गला दबाया, थप्पड़ मारे, घसीटा और कमरे में किया बंद, मैडम के बेटे के पैर में लगी चोट तो स्टूडेंट को दी ऐसी सज़ा सुनकर कांप उठेंगे आप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।