इन दिनों फूड डिलिवरी को लेकर कई तरह के शर्मनाक मामले सामने आए हैं। इसी बीच हैदराबाद तेलंगाना से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल ग्राहक ने अपना ऑडर इसलिए कैंसिल कर दिया क्योंकि डिलिवरी ब्वॉय मुस्लिम था। ग्राहक की इस हरकत के बाद स्विगी ने पुलिस में ग्राहक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी।

इस मामले में पुलिस इन्सपेक्टर पी श्रीनिवास ने बात करते हुए कहा कि स्विगी कंपनी के एग्जेक्युटिव मुदस्सिर सुलेमान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खान ऑर्डर करने के बाद डिलिवरी ब्वॉय से ग्राहक ने इसलिए खाना नहीं स्वीकार किया क्योंकि वह एक मुस्लिम था।
एमएआईआए दर्ज होगी
इस मामले में शिकायत दर्ज करने की पुष्टि भी पुलिस अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि एमएआईआर भी ग्राहक के खिलाफ जल्छ दर्ज कर दी जाएगी। मुस्लिम संगठन मजिलस बचाओ तहरीक के अध्यक्ष अमजद उल्ला खां को इस घटना के बारे में डिलिवरी ब्वॉय ने ट्विटर के जरिए बताया।

चिकन-55 ऑर्डर ग्राहक ने किया था साथ उसने कहा था कि इस ऑर्डर को कोई हिंदू डिलिवरी ब्वॉय ही लेकर आए। लेकिन जब ग्राहक के पास उसका ऑर्डर मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय पहुंचा तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।
जवाब दिया स्विगी ने
इस घटना के बाद स्विगी ने अपने बयान में कहा कि विविधता को हम स्वीकार कर रहे हैं और सारे विचारों का भी हम सम्मान करते हैं। उसकी लोकेशन के हिसाब से ही डिलिवरी एग्जेक्युटिव को हर ऑर्डर देते हैं। किसी की भी व्यक्तिगत पसंद के तौर पर ऑर्डर नहीं दिए जाते हैं। संगठन के तौर पर ग्राहकों और अपने पार्टर्नर्स के बीच में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं। ऑर्डर लेने से जिस ग्राहक ने मना किया उससे हमने संपर्क करने की कोशिश की पर हो नहीं पाया।
ऐसा हो चुका है पहले भी
बता दें कि एक मुस्लिम रेस्टोरेंट से ही ग्राहक ने अपना खाना ऑर्डर किया था। ऐसा ही एक मामला कुछ महीने पहले भी आया था। इससे पहले मामला मध्य प्रदेश का था जहां जोमैटो से एक ग्राहक ने अपना खाना ऑर्डर करवाया था और उसे एक मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय ही देने पहुंचा था जिसके बाद उस ग्राहक ने भी मुस्लिम डिलिवरी मैन से ऑर्डर लेने से मना किया था।


Download Android App
Download iOS App



