देहरादून : अब कांग्रेस और भाजपा के बीच एक नई वॉर शुरू हो गई है, जिसका नाम है चौकीदार वॉर। कांग्रेस पर जवाबी हमला करने के लिए पीएम समेत कई ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अपना नाम चौकीदार त्रिवेंद्र सिंह रावत कर दिया है। वहीं, सांसद व पूर्व और अजय भट्ट भी इस कैंपेन में शामिल हो गए हैं।
दरअसल, एक ट्विटर कैंपेन ‘मैं भी चौकीदार हूं’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब सीएम समेत भाजपा नेता अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस हमेशा से ही पीएम मोदी पर हमला करने के लिए चौकीदार का नारा देती रही है। शनिवार को देहरादून में हुई परिवर्तन रैली के दौरान भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंच से चौकीदार चोर है का नारा देते हुए नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App



