‘अल्लाह ने चाहा तो आप’ Akhilesh बोले डायलॉग मत मारो.. सुनकर हंसने लगे लोग, Video Viral

Summary :

Video Viral : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान एक शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसका जबाव सुनकर वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। एक युवक ने कहा, “अल्लाह ने चाहा तो आप 2029 में पीएम होंगे.. ‘इस बात को सुनकर अखिलेश ने कहा कि रील की तरह डायलॉग मत मारो। अब नहीं बुलाया करेंगे। कुछ लोग यहां फेमस होने भी चले आते हैं। अधिकारी भेज दे तो अच्छा-बुरा हो जाए यूपी के पूर्व सीएम Akhilesh  ने मौके पर कहा कि यहां कुछ लोग खुद को फेमस करने के लिए…

Video Viral : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान एक शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसका जबाव सुनकर वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। एक युवक ने कहा, “अल्लाह ने चाहा तो आप 2029 में पीएम होंगे.. ‘इस बात को सुनकर अखिलेश ने कहा कि रील की तरह डायलॉग मत मारो। अब नहीं बुलाया करेंगे। कुछ लोग यहां फेमस होने भी चले आते हैं।

अधिकारी भेज दे तो अच्छा-बुरा हो जाए

यूपी के पूर्व सीएम Akhilesh  ने मौके पर कहा कि यहां कुछ लोग खुद को फेमस करने के लिए भी पहुंच जाते हैं। अभी जो हाल में एक मामला सामने आया जिसमें उसके घर पर पुलिस भेजी गई थी। पुलिस अगर आ जाए तो घर में क्या न बदल जाए। कैसे न बदल जाए। अधिकारी भेज दे तो अच्छा-बुरा हो जाए, तुम अच्छे हो ये बुरे हैं।

अलग-अलग घटनाओं का जिक्र

इस दौरान Akhilesh yadav ने दो अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया। पिछले दिनों एक युवक अखिलेश यादव के पास पहुंचा और रोते हुए बोला उसको पुलिस परेशान कर रही है। उसके पिता से 20 हजार रूपये लिए हैं। सपा मुखिया को युवक ने बताया था कि उसने कनौज सांसद के सम्मान में फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके बाद उसकी परेशानी बढ़ने लगी। उधर, जब मामला चर्चा में आया तो युवक के पिता ने कहा कि पुलिस ने पैसा नहीं लिया है।

किसको विश्वगुरु बोलोगे आप?

इस दौरान Akhilesh yadav ने आगे कहा, “ये लोग जो रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर है उसको नहीं अच्छा करना चाहते हैं। अब तो स्कूल भी नहीं पढ़ने जा पाओगे, दुनिया में किसको विश्वगुरु बोलोगे आप? इस सरकार में हर एक में झगड़ा बंटवारे का शुरू हो गया है.”

also read:Love Jihad: हनुमान चालीसा पढ़कर प्रेम जाल में फंसाया फिर बोला इस्लाम कबूल कर लो वरना तेजाब डाल देंगे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।