गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर गुजरात के पाटण में रैली संबोधित कर रहे है। 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान होना है। अपनी रैली में पीएम मोदी ने कैप्टन अभिनंदन वर्तमान का जिक्र किया।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कहा, अगर पाकिस्तान हमारा पायलट (अभिनंदन वर्धमान) वापस नहीं करता तो वह ‘‘कत्ल की रात’’ होती। शरद पवार के बयान को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा की शरद पवार कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मोदी क्या करेंगे। अगर उन्हें नहीं पता कि मोदी कल क्या करेंगे तो इमरान खान को कैसे पता होगा?।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि वह बुरी तरह डरे हुए हैं। कोई नहीं जानता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगला कदम क्या उठाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि या तो वह जिंदा रहेंगे या आतंकवादी जिंदा बचेंगे।
बाबरी मस्जिद पर साध्वी का विवादित बयान, कहा-ढांचा गिराने का अफसोस नहीं गर्व
मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने बीजेपी को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ। मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि ‘‘धरती के पुत्र’’ की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए।


Download Android App
Download iOS App




