IMD : मानसून का 24 जून तक मुंबई में प्रवेश

Summary :

चिलचिलाती धूप और पसीनो से भरी गर्मी में मानसून एक बड़ी राहत लेकर आता है जिसमे कभी हलकी बूंदे तो कभी भारी बारिश होती है।

चिलचिलाती धूप और पसीनो से भरी गर्मी में  मानसून एक बड़ी राहत लेकर आता है जिसमे कभी हलकी बूंदे तो कभी भारी बारिश होती है। बात मुंबई की बारिश की हो तो विषय ही अलग है मुंबई की बारिश के दौरान गर्म – गर्म भुट्टो को स्वाद ही अलग है।  कई – कई घंटो बंद होने वाली बारिश में मुंबई की बारिश का भी नाम आता है।  वैसे तो मुंबई में मानसून का प्रवेश जल्दी हो जाता है लेकिन इस बार थोड़ा समय लग रहा है।  भारत मौसम विज्ञानं विभाग  की माने तो मानसून 24 जून तक मुंबई में दस्तक देगा।   
इन जिलों में परिस्थितियां अनुकूल
भारत मौसम विभाग मुंबई के अनुसार मानसून  रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के 24 जून तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। शुरुआत और संवहन स्थितियों के देरी प्रभावों के कारण दक्षिण भारत के विभिन्न भागो  में निरंतर  वर्षा हो रही है, जिसने मंगलवार को कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटों के लिए बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
दक्षिण भारत के कई भागो में लगातार बारिश 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 जून को देश में मानसून की शुरुआत पर अपडेट दिया  था।दक्षिण पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है; भारत मौसम विभाग  ने कहा कि आज, 19 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में, बिहार के कुछ और हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के शेष भागो  में।
इन इलाको में लू की संभावना 
इस बीच, एक हालिया आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि 21 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ/पृथक इलाकों में लू/गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और लू में कमी आएगी। उसके बाद स्थितियाँ जारी रहेंगी।

Desk Team