आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बदलाव के लिए युवा नेतृत्व संभालें। मौजूदा परिस्थिति चुनौतियों भरा है। युवा शक्ति को आज पूरे देश की जरूरत है। निश्चित रूप से आपकी यह ताकत बदलाव लायेगी। जो लोग प्रदेश के हित में सोंचते हैं, पार्टी उन्हें प्लेटफार्म देने का काम करेगी। यह राज्य अपनी मुद्दों पर राजनीति करेगी और देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
हमें विश्वास है कि आपकी ताकत राज्य को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं का एक लक्ष्य होना चाहिए कि पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाय और लोगों को जोड़े। पार्टी में हर कार्यकर्ता का समान महत्व है। राजनीति को पार्ट टाईम की तरह हमें नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसी से राज्य, समाज, परिवार एवं व्यक्ति के बेहतरी का निर्णय होता है। राज्य की बेहतरी में सबको अपनी भागदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आपका है इसको सवारना और देश में अब्बल राज्य के रूप में स्थापित करने की जिम्मेदारी भी आपकी है। आजसू पार्टी उन विचारों का एक माध्यम है। इस अवसर पर राजेंद्र मेहता, आशुतोष गोस्वामी, अरविंद सिंह, एतवा उरांव, राजेंद्र मुण्डा राजन, विश्वास खोया, विरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र महतो, हरिशंकर महतो, राम प्रसाद साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



