ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश में आयोजित पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार तथा तेज ठीक ट्रैवल एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय सम्मेलन देश-दुनिया को उत्तराखंड के पर्यटन को विकसित करने के लिए सार्थक सिद्ध हुआ है। यह बात पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व पेसिफिक ट्रैवल एसोसिएशन द्वारा आयोजित पाटा एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पांसिबिलिटीज कॉन्फ्रेंस एंड मार्ट- 2019 मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा रिसॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है। कायराना हरकत का भारतीय सेना के जवानों की मौत का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान का हाथ है, जो कि एक- एक जवान के खून का बदला लिया जाएगा।
उन्होंने उत्तराखंड के ऋषिकेश आयोजित पाटा कॉन्फ्रेंस को उत्तराखंड के पर्यटन के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखंड के पर्यटन गतिविधियों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 28 देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों से आए आए देशी-विदेशी पर्यटन व्यवसायियों से द्वारा लगाए गए स्टालों पर उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने की अपील की। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य के प्रमुख सचिव उत्पल कुमार ,पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर जिलाधिकारी सोनिया उपस्थित थी ।


Download Android App
Download iOS App



