IPL मैच के दौरान होटल में BCCI ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप! Live कवरेज से जुड़ा था मामला

Summary :

IPL Broadcast Engineer Death Case: IPL 2026 का सीजन जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस के लिए उत्साह और रोमांच लेकर आया है, वहीं दूसरी तरफ एक दुखद घटना ने सबको चौंका दिया है। मुंबई में आईपीएल मैचों से जुड़े एक विदेशी तकनीकी कर्मचारी की अचानक मौत की खबर सामने आई है। IPL Broadcast Engineer Death Case: मृतक की पहचान ? मृतक की पहचान ब्रिटेन के नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। वह बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका काम आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण से जुड़ा हुआ था, जो इस…

IPL Broadcast Engineer Death Case: IPL 2026 का सीजन जहां एक तरफ क्रिकेट फैंस के लिए उत्साह और रोमांच लेकर आया है, वहीं दूसरी तरफ एक दुखद घटना ने सबको चौंका दिया है। मुंबई में आईपीएल मैचों से जुड़े एक विदेशी तकनीकी कर्मचारी की अचानक मौत की खबर सामने आई है।

IPL Broadcast Engineer Death Case: मृतक की पहचान ?

IPL Broadcast Engineer Death Case
IPL Broadcast Engineer Death Case (Source: Social Media)

मृतक की पहचान ब्रिटेन के नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। वह बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका काम आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण से जुड़ा हुआ था, जो इस बड़े टूर्नामेंट का अहम हिस्सा होता है।

कब और कहां हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, इयान 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। वह लगातार आईपीएल मैचों की कवरेज में व्यस्त थे। 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में लौटे थे। अगले दिन यानी 30 मार्च को होटल स्टाफ ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इससे होटल कर्मचारियों को शक हुआ।

ऐसे पता लगी घटना की जानकारी

होटल रिसेप्शन ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए मास्टर की का इस्तेमाल करके कमरे को खोला गया। दरवाजा खुलने के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला था। इयान कमरे के अंदर फर्श पर गिरे हुए मिले।

IPL Broadcast Engineer Death Case: डॉक्टर और पुलिस की कार्रवाई

IPL Broadcast Engineer Death Case (1)
IPL Broadcast Engineer Death Case (Source: Social Media)

घटना की जानकारी मिलते ही होटल के इन-हाउस डॉक्टर को तुरंत बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अभी तक मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह प्राकृतिक मौत थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

IPL Broadcast Engineer Death Case: इस मैच के बाद हुई घटना?

29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। यह इस सीजन में वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया पहला आईपीएल मैच था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: मुंबई में ग्रहाक ने काट ली समोसे बेचने वाले की उंगली, एक हिस्सा ही कर दिया अलग; आखिर क्यों हुआ ये विवाद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।