भारत के दक्षिण में अब जवाद तूफान का खतरा सामने है। जानकारी के अनुसार चक्रवात तूफान आज आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। बता दें कि कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं है। इतना ही नहीं प्रदेश की सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस तूफान का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश ,बंगाल और ओडिशा के इलाकों पर पड़ता नज़र आ रहा है। इसी के चलते सरकार भी सतर्क है और इन राज्यों में अलर्ट जारी कर दिए गए है और लोगों को समय -समय पर हिदायत दी जा रही है।
तूफान के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिया गए है। वहीं रेलवे ने एहतियात के तौर पर कई ट्रनों को रद्द कर दिया है।इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ओडिशा के पूरी में भी चक्रवात तूफान जवाद को लेकर चेतावनी जारी की गई है और साथ ही साथ सभी मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के माने तो ओडिशा में पूरी में रविवार को भारी बारिश हो सकती है और इसी के साथ जवाद के आज सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तक पहुंचने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



