Jharkhand: अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 3 की मौत हुई , कई फंसे!

Summary :

झारखंड के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई और लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें कि, घटना जिले से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई।

झारखंड के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई और लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  बता दें कि, घटना जिले से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई।  
तीन लोगों की गई जान 
धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि, घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे।  वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई।  लोगों ने आगे बताया कि, स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी 
बता दें कि, मरने वालों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है।  घायलों को उनके साथी निकाल ले गए हैं और स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज करवाया जा रहा है।  बीसीसीएल कोयला कंपनी द्वारा पॉकलेन मशीन से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।  आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर अभी कई और लोग दबे हो सकते हैं।  पॉकलेन मशीन के जरिए मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है ।    
लगभग 15 की संख्या में लोग मलबे में दब गए !
इस मामले पर बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से किसी कि मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके द्वारा पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है।  जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।  बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्थानीय लोग अवैध कोयला खनन करने यहां पहुंचे थे, तभी कोयला काटने के दौरान ऊपर से कोयला पत्थर और मिट्टी का ढेर लोगों पर आ गिरा।  इससे 15 की संख्या में लोग मलबे में दब गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।  

Desk Team