Jharkhand : झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में सर्वश्रेष्ठ बाबाधाम में 22 जुलाई से चल रहे ऐतिहासिक श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं और कांवरियों का सैलाब उमड़ रहा है।
Highlights
. Jharkhand में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
. 16 दिनों में 27.50 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण
Jharkhand में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
Jharkhand : झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में सर्वश्रेष्ठ बाबाधाम में 22 जुलाई से चल रहे ऐतिहासिक श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं और कांवरियों का सैलाब उमड़ रहा है। बता दें कि बीते 16 दिनों में 27 लाख 49 हजार 495 कांवरियों ने बाबाधाम स्थित मनोकामना ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया है। इनमें करीब 3 लाख बाल कांवरिया भी शामिल हैं।देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण के लिए गर्भगृह के अंदर और बाहर विशाल अरघा लगाए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं और कांवरियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। बीते सोमवार को जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लगभग 10 किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। मेले के दौरान मंदिर को विभिन्न स्रोतों से अब तक 2 करोड़ 88 लाख 26 हजार रुपए की आमदनी हुई है।
Jharkhand : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबाधाम में भगवान शंकर के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक कामना महादेव प्रतिष्ठापित हैं। सावन के महीने में बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर 108 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर, प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख से ज्यादा कांवरिए जलार्पण के लिए बाबाधाम पहुंचते हैं।झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल, भूटान जैसे दूसरे देशों से भी भक्त आते हैं। यह एशिया का सबसे लंबा धार्मिक मेला माना जाता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




