झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
झारखण्ड विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशियों की चौथी सूची। सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/oL38Strcj8
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) November 16, 2019
आजसू से चल रही बातचीत के कारण भाजपा ने फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आजसू से सीट बंटवारे पर वार्ता विफल होने की स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने फिलहाल राज्य में आजसू से गठबंधन टूटने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



